Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

एसआईटी ने वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए शबरिमला मंदिर से नमूने एकत्र करना शुरू किया

पत्तनमथिट्ठा (केरल), 14 जून (भाषा) शबरिमला मंदिर से सोना गायब होने के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को अपनी पड़ताल के तहत मंदिर में रखी कलाकृतियों से वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए नमूने एकत्र करना शुरू किये।

सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारी एस. ससिधरन के नेतृत्व में एसआईटी की टीम पुलिस अधिकारियों, विधिक माप विज्ञान विभाग के कर्मियों और कुशल कामगारों के साथ शाम को भगवान अयप्पा मंदिर पहुंची, जहां नमूने एकत्र किए गए।

टीम ने प्रभामंडल और गर्भगृह के ऊपरी द्वार-फ्रेम प्लेट को खोलकर उनसे नमूने एकत्र किये।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया दो दिनों में पूरी होने की उम्मीद है।

भाषा

देवेंद्र प्रशांत

प्रशांत