Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने 295 करोड़ रुपये मूल्य की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

रायपुर, 14 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 341 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

एक अधिकारी ने बताया कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और जनसेवाओं में सुधार है।

अधिकारी के अनुसार, नवागढ़ विकासखंड के पोड़ी (राचा) गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 70 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 159 परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा लगभग 225 करोड़ रुपये मूल्य की 182 नयी परियोजनाओं के लिए भूमिपूजन किया।

उन्होंने बताया कि ये परियोजनाएं सड़क, पेयजल आपूर्ति, सिंचाई, स्वास्थ्य सेवाएं, शहरी आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास समेत विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं।

अधिकारी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को बेहतर सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत