Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

रियो डी जेनेरियो में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में छह लोगों की मौत

रियो डी जेनेरियो, 14 जून (एपी) ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के पश्चिमी क्षेत्र में रविवार सुबह दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई, जिससे उनमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने यह जानकारी दी।

रियो डी जेनेरियो के सैन्य दमकल विभाग के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टरों में से एक कार के शोरूम पर गिर गया, जहां कई इलेक्ट्रिक वाहन खड़े थे। इससे वहां आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस टक्कर के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

एपी प्रचेता दिलीप

दिलीप