Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

विकास निधि आवंटन में सरपंच ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, मंत्री मुंडे ने दावों को किया खारिज

जालना, 14 जून (भाषा) राज्य के एक सरपंच द्वारा पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे के नाम पर विकास निधि (फंड) के आवंटन के लिए 25 प्रतिशत “कमीशन” मांगे जाने का आरोप लगाए जाने के बाद, उन्होंने साफ किया कि अगर किसी ने उनके नाम पर एक रुपया भी मांगा हो तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।

अपने जालना दौरे के दौरान, बदनापुर तहसील के कई सरपंचों ने राज्य की पर्यावरण मंत्री से मुलाकात की और विकास निधि के आवंटन को लेकर असंतोष व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम का एक वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें एक सरपंच मुंडे के नाम पर विकास निधि आवंटन के लिए 25 फीसदी कमीशन मांगे जाने का आरोप लगाता दिख रहा है।

इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मुंडे ने कहा, “मैं पैसों के लिए काम नहीं करती। अगर किसी ने मेरे नाम पर एक रुपया भी मांगा है, तो मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगी। मेरे नाम का गलत इस्तेमाल न करें।”

इसके साथ ही, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे किसी भी दबाव में आए बिना अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत