Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बेहतर हुई, अपराधियों के हौसले पस्त हुए: डीजीपी

वाराणसी (उप्र), 14 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने रविवार को कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और 'अपराधियों में वह हौसला अब नहीं रहा, जो पहले हुआ करता था।'

वाराणसी दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस उन असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रख रही है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भय का माहौल बनाने और खुद को प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में पेश करने की कोशिश करते हैं।

डीजीपी ने कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर खुद को बाहुबली दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश करने वालों को स्पष्ट चेतावनी देता हूं। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए मोहल्ला स्तर तक असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। ऐसे प्लेटफॉर्मों के माध्यम से गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

अयोध्या राम मंदिर से जुड़ी कथित अनियमितताओं के संबंध में पूछे गए सवालों पर डीजीपी ने कहा कि धार्मिक संस्थानों के अपने ट्रस्ट और प्रशासनिक तंत्र होते हैं तथा जब भी कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त होती है, पुलिस कार्रवाई शुरू करती है।

भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब