Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

मुरादाबाद में तीन दोस्तों के बीच विवाद के बाद हुई गोलीबारी में युवक की मौत

मुरादाबाद (उप्र), 14 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार की सुबह तीन दोस्तों के बीच मामूली विवाद के बाद हुई गोलाबारी में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने के बाद पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल और जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह अंकित और अजित जंगल की ओर जा रहे थे और जैसे ही दोनों गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे वहां पहले से मौजूद विशाल से सामना हो गया।

पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद विशाल द्वारा चलाई गई गोली लगने से अंकित (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजित गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अजित को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी विशाल फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अंकित और विशाल के परिजन से भी पूछताछ कर रही है। भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब