Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

शेल्टन ने फ्रिट्ज को हराकर पहला ग्रास कोर्ट खिताब जीता

स्टुटगार्ट (जर्मनी), 14 जून (एपी) बेन शेल्टन ने रविवार को यहां दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच हुए फाइनल में गत चैंपियन टेलर फ्रिट्ज को हराकर स्टुटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

शेल्टन ने तीन सेट में 6-4, 2-6, 6-4 से जीत दर्ज की।

तेइस साल के शेल्टन ने 11 में से नौ ब्रेक प्वाइंट बचाए और ग्रास कोर्ट पर अपना पहला खिताब जीता। उन्होंने जिरी लेहेका के खिलाफ सेमीफाइनल में भी दो मैच प्वाइंट बचाए थे।

दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी शेल्टन के करियर का यह छठा और मौजूदा सत्र का तीसरा खिताब है।

एपी सुधीर नमिता

नमिता