Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

‘फ्रेंड्स एंड फॉर्मर कलीग्स’ ने न्यूजक्लिक के खिलाफ बाकी मामले बंद करने की मांग की

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) न्यूजक्लिक से जुड़े ‘फ्रेंड्स एंड फॉर्मर कलीग्स’ समूह ने समाचार पोर्टल और उसके संस्थापक-संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ लंबित बाकी सभी मामलों को बंद करने, प्रभावित लोगों को मुआवजा देने तथा स्वतंत्र पत्रकारिता के खिलाफ जांच एजेंसियों का कथित दुरुपयोग रोकने की रविवार को मांग की।

समूह की यह मांग दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यूजक्लिक और पुरकायस्थ के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्यवाही को रद्द करने के कुछ दिनों बाद आई है।

समूह ने एक बयान में कहा कि अदालत के फैसले ने “जांच एजेंसियों को मीडिया के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की रणनीति” को बेनकाब कर दिया है और न्यूजक्लिक की पत्रकारिता को सही साबित किया है।

बयान में अदालत के फैसले का जिक्र करते हुए कहा गया है कि कार्यवाही को दुर्भावनापूर्ण, मनमाना और कानूनी प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग पाया गया।

बयान पर हस्ताक्षर करने वालों ने कहा कि पुरकायस्थ ने 226 दिन जेल में बिताए और न्यूजक्लिक की संपत्ति जब्त होने की वजह से 100 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी छोड़नी पड़ी।

उन्होंने सवाल उठाया कि जेल में डाले जाने, रोजी-रोटी छिनने और स्वतंत्र पत्रकारिता पर पड़े डरावने असर के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

भाषा पारुल प्रशांत

प्रशांत