Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

भुवनेश्वर में अवैध देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत चार गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 14 जून (भाषा) भुवनेश्वर में पुलिस ने ‘देह व्यापार’ के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है और डिजिटल मंच के जरिये लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुर्दा, नयागढ़ और कटक जिलों के रहने वाले हैं और इसी शहर में इस रैकेट को संचालित कर रहे थे।

इस रैकेट का खुलासा तमांडो थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर शुरू हुई जांच के दौरान हुआ।

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग मंच पर उसकी और कई अन्य महिलाओं की तस्वीरों का दुरुपयोग देह व्यापार के लिए किया जा रहा था।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अज्ञात लोग एक फर्जी देह व्यापार रैकेट चला रहे थे और कैब टैक्सी के लिए शुल्क तथा पूर्व बुकिंग फीस जैसे विभिन्न बहानों के तहत ऑनलाइन भुगतान मंच के माध्यम से संभावित ग्राहकों से पैसे वसूल रहे थे।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके अलावा स्क्रीनशॉट, चैट रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर, यूपीआई लेनदेन के विवरण और अन्य डिजिटल सबूत एकत्र कर उनका विश्लेषण किया गया।

मोबाइल नंबरों, सोशल मीडिया खातों और उनकी डिजिटल गतिविधियों की तकनीकी जांच से पता चला कि लोगों के एक समूह ने देह व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्रोफाइल और संचार चैनल बनाए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मासूम महिलाओं की तस्वीरों का अनधिकृत रूप से उपयोग कर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उन्हें इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रसारित करते थे।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश