Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

मेघालय के साउथ वेस्ट गारो हिल्स में जंगली हाथियों ने घर तोड़ा

शिलांग, 14 जून (भाषा) मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले में जंगली हाथियों के झुंड ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया, हालांकि घटना में छह लोगों का परिवार बाल-बाल बच गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार रात को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास, बेटासिंग सीएंडआरडी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले जॉयफर गांव में हुई, जहां हाथी केताकी हाजोंग के घर में घुस गए और उसको काफी नुकसान पहुंचाया।

खबरों के अनुसार, हाथियों के झुंड ने रसोईघर को तहस-नहस कर दिया, खाना पकाने के बर्तन तोड़ दिए और उस कमरे में भी तोड़-फोड़ की जहां अनाज और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। हालांकि, चार छोटे बच्चों समेत परिवार के सदस्य समय रहते वहां से भागने में सफल रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

एक अलग घटना में, अधिकारियों ने बताया कि 11 जून को मॉसिनराम सीएंडआरडी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बोर्डू इलाके में एक जंगली हाथी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि हाथियों का एक झुंड रानीकोर इलाके से आने के बाद मॉसिनराम ब्लॉक के हिस्से से गुज़र रहा है और माना जा रहा है कि अभी वे सोनाटोला इलाके में हैं।

एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि आशंका है कि ये जानवर या तो पड़ोसी देश बांग्लादेश से आए हैं या फिर साउथ गारो हिल्स से।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत