Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

नगर निकाय के भंग होने के बाद बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी केएमसी मुख्यालय जायेंगे

कोलकाता, 14 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के मुख्यालय का दौरा करेंगे।

महापौर फिरहाद हकीम के इस्तीफे के बाद भाजपा सरकार ने नगर निकाय को भंग कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि केएमसी मुख्यालय में तैयारियां जोरों पर हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग विभागों की स्थिति के बारे में अद्यतन जानकारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि इस बात के संकेत हैं कि मुख्यमंत्री मॉनसून सीजन से पहले बारिश की स्थिति के मद्देनजर शहर की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं।

हालांकि यह कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर साफ-सफ़ाई और शहरी स्वच्छता पर केंद्रित है, लेकिन यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रहा है जब कोलकाता का नागरिक प्रशासन एक दशक से ज्यादा समय में अपने सबसे बड़े बदलावों में से एक से गुजर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान केएमसी प्रशासक स्मिता पांडे और वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत कर सकते हैं।

नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी विभागों को तैयार रहने के लिए कहा गया है, ताकि अगर मुख्यमंत्री शहर की प्रशासनिक और नागरिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा चाहें, तो वे इसके लिए तैयार रहें।

भाषा

शफीक देवेंद्र

देवेंद्र