Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

डॉ. राव और रीमा नानावटी 'संतोकबा ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड 2026' से सम्मानित

सूरत, 14 जून (भाषा) सूरत स्थित धर्मार्थ संस्था 'श्री रामकृष्ण नॉलेज फाउंडेशन' (एसआरकेकेएफ) ने पद्म श्री सम्मानित डॉ. गुल्लापल्ली एन. राव और पद्म श्री सम्मानित रीमा ननावटी को सेवा, करुणा और नेतृत्व के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने को लेकर 'संतोकबा ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड 2026' से सम्मानित किया।

शनिवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी शामिल हुए।

डॉ. राव 'एल वी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट' के संस्थापक-अध्यक्ष और देश के प्रमुख नेत्र रोग विशेषज्ञों में से एक हैं, जबकि रीमा ननावटी 'स्वरोजगार महिला संगठन' (सेवा) की निदेशक हैं। उन्हें स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

एक नयी पहल के तहत एसआरकेकेएफ ने इस साल 'सामाजिक उद्यमी पुरस्कार' श्रेणी शुरु की है, ताकि ऐसे व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं को सम्मानित किया जा सके जो अपने काम के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

इस श्रेणी का पहला पुरस्कार 'बोलंट इंडस्ट्रीज' के संस्थापक श्रीकांत बोला को दिया गया। उनकी कंपनी विकलांग व्यक्तियों को रोजगार देने और पर्यावरण-अनुकूल व्यावसायिक प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है।

भाषा सुमित राजकुमार

राजकुमार