Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

वीआईपीओ पेटेंट रैंकिंग में जियो प्लेटफॉर्म वैश्विक शीर्ष 20 में शामिल

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज की प्रौद्योगिकी शाखा जियो प्लेटफॉर्म ने विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) की ओर से हाल ही में जारी नवीनतम पेटेंट कोऑपरेशन ट्रीटी (पीसीटी) रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर शीर्ष 20 कंपनियों में जगह बना ली है। रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

जियो प्लेटफॉर्म (जेपीएल) ने वर्ष 2025 की सूची में 320 स्थान की छलांग लगाई है, जिससे यह विश्व स्तर पर सबसे तेजी से उभरते नवोन्मेषकों में से एक बन गई है। इसने हुवावे, सैमसंग, क्वालकॉम, एलजी, पैनासोनिक, नोकिया, गूगल, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट सहित वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी के एक विशिष्ट समूह में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।

जेपीएल वैश्विक शीर्ष 20 प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी बन गई है।

जियो प्लेटफॉर्म के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि डब्ल्यूआईपीओ की पीसीटी रैंकिंग में कंपनी का वैश्विक शीर्ष-20 में पहुंचना उसे एक उन्नत प्रौद्योगिकी कंपनी के रूप में स्थापित करने के लिए वर्षों से किए गए प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा, “यह कई उन्नत प्रौद्योगिकियों में जियो की नवाचार की गति को दर्शाता है, जो आने वाले वर्षों में और भी बढ़ेगी। मैं इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को समर्पित करना चाहता हूं, जो भारत को दुनिया के लिए प्रौद्योगिकी का निर्माता, मालिक और निर्यातक बनने की परिकल्पना करता है।”

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को वैश्विक गहन प्रौद्योगिकी शक्ति बनाने की दिशा में योगदान देने पर हमें गर्व है।’’

भाषा यासिर योगेश दिलीप

दिलीप