Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

दीपिका नागर दहेज हत्या मामले में आरोपी ससुर का भाई गिरफ्तार

नोएडा, 14 जून (भाषा) नोएडा के जलपुरा गांव में 24 वर्षीय नवविवाहिता दीपिका नागर की कथित रूप से दहेज के लिए हुई हत्या के मामले में फरार उसके चचिया ससुर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 17 मई की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में दीपिका की मौत हो गई थी।

इस मामले में उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।

मायके वालों का आरोप है कि दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दीपिका की हत्या की गई है।

कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति ऋतिक, ससुर मनोज प्रधान समेत कई लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार मृतका के चचिया ससुर प्रमोद (37) को थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के पति समेत कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

भाषा सं जोहेब

जोहेब