Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 21 लोगों को रोका गया : हिमंत विश्व शर्मा

गुवाहाटी, 14 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे 21 अवैध प्रवासियों को रोक दिया।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम पुलिस और बीएसएफ के उत्कृष्ट संयुक्त प्रयास से 21 घुसपैठियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया।’’

हालांकि, उन्होंने इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सीमाओं को सुरक्षित करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना... हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए बहुआयामी रणनीति जारी है।”

असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण शालमारा मानकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत