Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

कुरुक्षेत्र में गोलीबारी की घटना में दो व्यक्ति घायल, एसयूवी नाले में गिरने के बाद हमलावर फरार

कुरुक्षेत्र, 14 जून (भाषा) कुरुक्षेत्र के गांधीनगर क्षेत्र में रविवार को अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हमलावर एक एसयूवी में आए थे और गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि हालांकि फरार होने के दौरान हमलावरों की गाड़ी एक नाले में गिर गई, जिसके कारण उन्हें वाहन छोड़कर भागना पड़ा।

पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान गांधीनगर निवासी 20 वर्षीय अमन और 20 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को पहले कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई कथित एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुनील कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी के बाद कुछ स्थानीय निवासी और घायलों के परिचित हमलावरों का पीछा किया, उसी दौरान एसयूवी अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे उसमें सवार लोगों को वाहन छोड़कर भागना पड़ा।

कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

भाषा शुभम अमित

अमित