Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

बाथरूम की खिड़की से दो महिलाओं का चोरी-छिपे वीडियो बनाने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

ठाणे, 14 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक घर की बाथरूम की खिड़की से वहां रहने वाली दो महिलाओं का कथित तौर पर वीडियो बनाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना आठ जून की देर रात सारंग गांव स्थित एक बंगले में हुई।

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय एक किशोर ने इस संदिग्ध गतिविधि को देखा और बाद में इस संबंध में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है। उसने कथित तौर पर एक छड़ी के सहारे मोबाइल फोन को शिकायतकर्ता के घर की बाथरूम की खिड़की के पास लगाया, ताकि किशोर की मां और अन्य महिला रिश्तेदार का चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड किया जा सके।

शिकायतकर्ता के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 77 (ताक-झांक) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'इस अपराध की विस्तृत जांच की जा रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।'

उन्होंने बताया कि फिलहाल फरार आरोपी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप