Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

महाराष्ट्र: उद्धव के आवास पर शिवसेना (उबाठा) सांसदों की मौजूदगी पर फडणवीस को ‘कोई जानकारी नहीं’

मुंबई, 14 जून (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को ‘ऑपरेशन टाइगर’ के जरिए शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) में संभावित बगावत पर चर्चा करने से इनकार कर दिया।

फडणवीस ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई सांसदों की बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ फिर चाहे वे व्यक्तिगत रूप से आए हों या फिर डिजिटल माध्यम से शामिल हुए हों।

यह बैठक बांद्रा में उद्धव ठाकरे के आवास पर हुई।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिवसेना (उबाठा) के कुछ सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने दावा किया कि सभी नौ सांसद बैठक में शामिल हुए फिर चाहे वह डिजिटल माध्यम से हों या व्यक्तिगत रूप से।

उन्होंने पार्टी के लिए किसी भी तरह के खतरे की बात को खारिज कर दिया।

फडणवीस ने शिवसेना (उबाठा) के कुछ सांसदों के बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल न होने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें यह तभी पता चलेगा जब उन्हें पता चल जाएगा कि कौन शामिल हुआ और कौन नहीं।

उन्होंने ‘ऑपरेशन टाइगर’ के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा, “बैठक खत्म होने के बाद मुझे बताइए कि कौन शामिल हुआ और कौन नहीं। तब मुझे पता चलेगा।”

राउत ने दावा किया है कि मुंबई के तीन सांसदों सहित चार सांसद बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत