Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में नाव पलटने से चार लोग डूबे

पलनाडु, 14 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में रविवार को एक छोटी गैर-मोटर चालित मछली पकड़ने वाली नाव कृष्णा नदी में पलट जाने से चार लोग डूब गये। नाव में आठ लोग सवार थे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ये लोग नाव से नदी में गए थे और एक छोटे द्वीप से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

सट्टेनपल्ली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हनुमंथ राव ने 'पीटीआई भाषा' को बताया, 'दो पुरुष और दो महिलाएं डूब गए। नाव पर बच्चे भी सवार थे।’’

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब नाव किनारे से लगभग 15 मीटर दूर थी और बच्चे एक तरफ इकट्ठा हो गए, जिससे नाव पलट गई।

भाषा

शुभम देवेंद्र

देवेंद्र