Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

यूक्रेन के ड्रोन हमलों में रूस के एक व्यक्ति की मौत, तेल फैक्टरी में लगी आग

मास्को, 14 जून (एपी) रूस के दक्षिण-पश्चिमी ओरियोल क्षेत्र में यूक्रेन के ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वहीं, एक अन्य हमले में तेल फैक्टरी को निशाना बनाया गया।

यह हमला रूस के भीतर सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने वाले यूक्रेन के अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।

ओरियोल क्षेत्र के गवर्नर आंर्द्रे क्लेच्कोव ने बताया कि रात में यूक्रेनी ड्रोन ने क्षेत्रीय राजधानी ओरियोल में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।

वहीं, यूक्रेन की सीमा से करीब 700 किलोमीटर दूर स्थित यारोस्लाव्ल क्षेत्र के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन हमले के बाद ईंधन भंडारण सुविधा में आग लग गई।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सेना ने यारोस्लाव्ल क्षेत्र स्थित उस तेल फैक्टरी को निशाना बनाया है, जो रूस के रणनीतिक भंडार के लिए महत्वपूर्ण थी।

हाल के महीनों में यूक्रेन ने रूस की तेल और गैस फैक्टरियों पर हमले तेज कर दिए हैं।

यूक्रेन की दलील है कि ऊर्जा क्षेत्र से मिलने वाली आय मॉस्को को वित्तीय सहायता प्रदान करती है और रूस के चार वर्ष से अधिक समय से जारी सैन्य अभियान को सीधे तौर पर समर्थन देती है।

एपी जितेंद्र सुरेश

सुरेश