Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

अभिनेत्री गौतमी ने अन्नाद्रमुक से इस्तीफा दिया

चेन्नई, 14 जून (भाषा) अन्नाद्रमुक की उप प्रचार सचिव अभिनेत्री गौतमी तड़िमल्ला ने तमिलनाडु की मौजूदा राजनीतिक स्थिति का हवाला देते हुए रविवार को पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की।

अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पादी के. पलानीसामी को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए, मैं भारी मन से अन्नाद्रमुक की प्राथमिक सदस्यता और पार्टी के उप प्रचार सचिव पद से इस्तीफा दे रही हूं, ताकि मैं समाज सेवा कर सकूं।’’

उन्होंने अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्रियों, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके पार्टी में शामिल होने के दिन से ही हर तरह से उनका सहयोग किया।

गौतमी अन्नाद्रमुक में शामिल होने से पहले दो दशकों से अधिक समय तक भाजपा की सदस्य रही थीं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत मुद्दों के संबंध में पार्टी नेतृत्व से सहयोग न मिलने का हवाला देते हुए अक्टूबर 2023 में भाजपा छोड़ दी थी।

वह फरवरी 2024 में पलानीसामी की उपस्थिति में अन्नाद्रमुक में शामिल हुई थीं। बाद में उसी वर्ष अक्टूबर में उन्हें अन्नाद्रमुक का उप प्रचार सचिव नियुक्त किया गया था।

गौतमी ने इस साल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) गठबंधन के पक्ष में सक्रियता से प्रचार किया था।

भाषा सुमित राजकुमार

राजकुमार