Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

ओमान तट पर भारतीय चालक दल वाले जहाज से जुड़ी घटना की जानकारी मिली

दुबई, 14 जून (भाषा) खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच, मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि उसे ओमान के तट के पास एक ऐसे जहाज से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है, जिसमें भारतीय चालक दल के 14 सदस्य सवार थे।

भारतीय मिशन ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह घटना किस प्रकार की थी।

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ओमानी अधिकारियों और घटनास्थल के आसपास मौजूद जहाज खोज एवं बचाव अभियान में समन्वय कर रहे हैं।

मिशन ने कहा, ‘‘मिशन को ओमान तट के पास भारतीय ध्वज वाले ‘मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल’ (एमएसवी) ‘विराट 1’ से संबंधित एक घटना की जानकारी मिली है, जिसमें कथित रूप से भारतीय चालक दल के 14 सदस्य सवार थे।

पिछले सप्ताह ओमान के तट पर तब तनाव की स्थिति देखने को मिली, जब क्षेत्र में भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले तीन जहाज अमेरिकी हमले की चपेट में आ गये। इनमें से एक में सवार तीन नाविकों की मौत हो गई थी।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप