Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

गावस्कर ने टीम को प्राथमिकता देने के भारत के रवैए की सराहना की

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने धर्मशाला में बारिश से प्रभावित पहले वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ मुश्किल लक्ष्य को आसानी से हासिल करने के बाद भारत के टीम को प्राथमिकता देने के रवैए की प्रशंसा करते हुए कहा कि बल्लेबाजों ने मुकाबले को ‘बेहद आसान’ बना दिया।

बारिश से प्रभावित इस मैच को 25 ओवर का कर दिया गया था जिसे भारत ने सात विकेट से जीत कर तीन मैचों की श्रृंखला 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। गावस्कर ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते समय केएल राहुल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे पता चलता है कि खिलाड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों के बजाय सामूहिक सफलता पर विश्वास करते हैं।

गावस्कर ने जिओस्टार पर कहा, ‘‘ जिया उर रहमान ने अपने अंतिम ओवर से पहले तीन ओवरों में सिर्फ 19 रन दिए थे। राहुल ने उस ओवर में 20 रन बनाए। तब शुभमन गिल को शतक पूरा करने के लिए 21 रन की जरूरत थी और टीम को जीत के लिए लगभग 30 रन चाहिए थे। ऐसे में राहुल ने मोर्चा संभाला।’’

उन्होंने कहा, कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि खिलाड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों की बजाय टीम को अधिक महत्व देते हैं। यह इससे जुड़ा है कि प्रत्येक खिलाड़ी टीम के लिए क्या कर सकता है। 23वें ओवर में मैच जीतने से पता चलता है कि कितनी अच्छी तरह से लक्ष्य का पीछा किया गया। यह आसान लक्ष्य नहीं था लेकिन उन्होंने इसे आसान बना दिया क्योंकि उन्होंने टीम को प्राथमिकता दी।’’

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द