Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

‘वेरा’ के जरिये मैजिकपिन अपने साथ जोड़ेगी 10 लाख से अधिक व्यापारी

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) भोजन पहुंचाने वाली एवं ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन ने अपने कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित सहायक ‘वेरा’ से जुड़े व्यापारियों की संख्या वर्ष 2026 के अंत तक 10 लाख से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंशु शर्मा ने यह जानकारी दी।

‘वेरा’ की शुरुआत के तीन महीने के भीतर ही पांच लाख से अधिक रेस्तरां और खुदरा विक्रेता इससे जुड़ चुके हैं।

हाल ही में रसोई गैस संकट के दौरान शुरू किया गया - ‘वेरा’ रेस्तरां और खुदरा विक्रेताओं को वास्तविक समय में ऑर्डर की मात्रा की जानकारी प्रदान करता है ताकि उन्हें परिचालन की योजना बनाने और मांग को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद मिल सके।

मैजिकपिन के अनुसार, एआई मंच ने व्यापारियों की कार्य से जुड़ी 50 लाख से अधिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाया है, जिसमें 25 से अधिक व्यावसायिक क्षेत्रों में पांच लाख से अधिक व्यापारी सक्रिय रूप से वेरा का उपयोग कर रहे हैं।

शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि एआई द्वारा व्यापारियों के कार्य करने और वृद्धि हासिल करने के तरीके में बदलाव की यह बस शुरुआत है। इसे अपनाने की गति हमारी अपेक्षा से कहीं अधिक रही है। मैजिकपिन का लक्ष्य 2026 के अंत तक वेरा पर 10 लाख व्यापारियों को जोड़ना है।’’

भाषा यासिर अजय

अजय