Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

अपने सलाहकार पैनल में और पूर्व खिलाड़ियों को शामिल करेंगे नकवी

कराची, 14 जून (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी बोर्ड के कामकाज में सुधार लाने में मदद करने के लिए तीन से चार पूर्व खिलाड़ियों को अपने सलाहकार पैनल में शामिल करेंगे।

नक़वी ने लाहौर में पत्रकारों को बताया कि उनकी सलाहकार समिति में फिलहाल तीन पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन वह इसमें और अधिक पूर्व खिलाड़ियों को शामिल करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस संबंध में कुछ पूर्व खिलाड़ियों से मिल रहा हूं, क्योंकि मेरा मानना ​​है कि क्रिकेट से संबंधित मामलों पर फैसले उन लोगों को करने चाहिए जिन्हें खेल का अच्छा ज्ञान है।’’

नकवी ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि क्रिकेट के जानकार ये खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम, क्रिकेट से जुड़े मुद्दों और घरेलू क्रिकेट से संबंधित मामलों पर फैसले लें।’’

अभी पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक और सरफराज अहमद उनके सलाहकारों में शामिल हैं और माना जा रहा है कि पूर्व कप्तान यूनिस खान और मोहम्मद हफीज से सलाहकार पैनल में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द