Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

द्रमुक 17 जून को पार्टी विधायकों की बैठक बुलाएगी

चेन्नई, 14 जून (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा के 18 जून से शुरू हो रहे सत्र से पहले विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) बुधवार को अपने विधायकों की एक बैठक बुलाएगी, जिसमें सदन में पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

द्रमुक विधायकों की यह बैठक चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में आयोजित होगी और इसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन करेंगे।

द्रमुक के मुख्य सचेतक और वरिष्ठ नेता ई. वी. वेलू ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा विधानसभा में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण पर पार्टी की प्रतिक्रिया तय करना होगा।

हालांकि, द्रमुक सूत्रों का कहना है कि विधायक राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, ताकि विधानसभा में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार को घेरा जा सके।

द्रमुक ने 2026 के विधानसभा चुनाव में 59 सीट जीती थीं।

सूत्रों के अनुसार, विधायक इस बात पर भी फैसला कर सकते हैं कि राज्यपाल के अभिभाषण में भाग लिया जाए या उसका बहिष्कार किया जाए।

भाषा गोला अमित

अमित