Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

दिल्ली: यमुना सफाई अभियान में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट सहयोगी रविवार को यहां यमुना नदी के 28 घाटों पर चलाए गये सफाई अभियान में शामिल हुए।

गीता कॉलोनी में नदी के किनारे चलाए गए इस अभियान में शामिल हुईं रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि नदी में टूटी हुई मूर्तियां और कपड़े फेंके गए थे।

मुख्यमंत्री ने लोगों से इस तरह की चीजें नदी में नहीं फेंकने की अपील की।

यह अभियान सुबह छह बजे शुरू हुआ और पूर्वाह्न 10 बजे खत्म हुआ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​भी पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ यमुना नदी के किनारे वाले इलाके में चलाये गये इस अभियान में शामिल हुए।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में हजारों नागरिकों ने हिस्सा लिया, जिनमें 500 से अधिक सामाजिक और धार्मिक संगठनों के स्वयंसेवक भी शामिल थे।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित