Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

कॉकरोच जनता पार्टी का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हैदराबाद में प्रदर्शन

हैदराबाद, 14 जून (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और अन्य संगठनों का, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए रविवार को यहां विरोध प्रदर्शन जारी है।

केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी धरना चौक पर एकत्र हुए।

प्रदर्शनकारियों ने ‘‘हमें न्याय चाहिए’’ और ‘‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’’ जैसे नारे लगाए।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने वाले हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्टी को रविवार दोपहर तक धरना देने की अनुमति दी गई है।

भाषा गोला शोभना

शोभना