Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

दिल्ली के जहांगीरपुरी में दिव्यांग व्यक्ति से मोबाइल लूटने का आरोपी पकड़ा गया

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक दिव्यांग व्यक्ति से मोबाइल फोन लूटने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बोलने एवं सुनने में अक्षम व्यक्ति का मोबाइल फोन कथित रूप से लूट लिया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की पहचान फिरोज आलम के रूप में की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को बाद में पकड़ लिया गया और मामले के संबंध में उससे पूछताछ की गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना के दौरान पीड़ित की मदद के लिए बीच-बचाव करने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने आरोपी की पहचान की। आरोपी को रोकने की कोशिश के दौरान प्रत्यक्षदर्शी चाकू लगने के कारण मामूली रूप से घायल हो गया था। बाद में उसने घटना के संबंध में पुलिस को विस्तृत बयान दिया।’’

पुलिस ने बताया कि पीड़ित और उसके पिता ने भी आरोपी की पहचान की।

उसने बताया कि जांच में पता चला कि आलम लूटपाट और शस्त्र अधिनियम के मामलों में पहले भी शामिल रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना