Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

श्रीनगर, 14 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 1947 में पाकिस्तानी हमलावरों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के रक्षक, महान योद्धा ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह जी को उनकी जयंती पर नमन। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और मातृभूमि के प्रति प्रेम का सदैव ऋणी रहेगा। उनका जीवन और अद्वितीय शौर्य हर भारतीय को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और सेवा के आदर्शों को बनाए रखने की प्रेरणा देता रहेगा।’’

चौदह जून 1899 को जन्मे ब्रिगेडियर सिंह और उनके 100 सैनिकों ने 26 अक्टूबर 1947 को उरी में पाकिस्तानी कबायली हमलावरों का मुकाबला किया और उन्हें रोके रखा। इसी बीच महाराजा हरि सिंह के विलय-पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद भारतीय सेना श्रीनगर पहुंची।

भाषा गोला शोभना

शोभना