Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो की औसत दैनिक यात्रियों की संख्या 1.53 लाख के पार

गांधीनगर, 10 जून (भाषा) अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो में यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों की औसत संख्या इस साल मई तक 1.53 लाख को पार कर गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, '68.28 किलोमीटर लंबा यह मेट्रो नेटवर्क अहमदाबाद और गांधीनगर के लोगों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक, कुशल और समय की बचत करने वाला बनाकर गुजरात सरकार के जीवन सुगमता के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है। मई 2026 तक दैनिक यात्रियों की संख्या 1.53 लाख तक पहुंच गई थी।'

विज्ञप्ति में कहा गया कि दैनिक यात्रियों की औसत संख्या साल 2023 के 69,000 से बढ़कर 2024 में 1.01 लाख और 2025 में 1.33 लाख हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व ने गुजरात के शहरी संपर्क को मजबूत किया है।

भाषा सुमित सुभाष

सुभाष