Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

दक्षिण अफ्रीका में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में 12 लोगों की मौत, नौ अन्य घायल

जोहानिसबर्ग, 10 जून (एपी) दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में देर रात हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि कम से कम नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा ​​है कि मंगलवार देर रात जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड इलाके की एक बस्ती में एक मिनीबस से 10 से ज़्यादा संदिग्ध लोग उतरे और उन्होंने लोगों पर गोलियां चला दीं एवं फिर भाग गये।

जोहानिसबर्ग में लंबे समय से संगठित आपराधिक गिरोहों की हिंसा नजर आती रही है। ये गिरोह अवैध खनन या अन्य गतिविधियों पर नियंत्रण काम करने के लिए हिंसा करते हैं।

हालांकि पुलिस ने कहा है कि नवीनतम गोलीबारी की मंशा की अभी जांच ही चल रही है।

पुलिस ने बताया कि हमलावर एक मिनीबस से बस्ती में उतरे और ‘‘वे इलाके में घूमते हुए कई जगहों पर स्थानीय लोगों पर गोलियां चलाते रहे, और फिर उसी गाड़ी में बैठकर वहां से भाग गए।’’

पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी में नौ पुरुषों और तीन महिलाओं की जान चली गयी।

पुलिस का कहना है कि 11 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और 12वें व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा।

पुलिस ने बताया कि संदिग्धों और गाड़ी की तलाश शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्रांतीय पुलिस आयुक्त टॉमी मथोम्बेनी ने इन हत्याओं को ‘पागलपन भरा, बेरहम और कुछ हद तक बर्बर’ बताया।

उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है, इसलिए इन्हें अवैध खनन करने वाले गिरोहों से जोड़ना जल्दबाजी होगी, लेकिन पुलिस इस संभावना पर भी विचार कर रही है कि यह घटना का मकसद हो सकता है।

बुधवार सुबह हताहतों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर मौजूद थीं, जबकि समुदाय के लोग सड़कों पर समूहों में जमा थे।

एपी राजकुमार रंजन

रंजन