Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

इतिहास विकृत करने से सच्चाई नहीं बदलती, नेहरू सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री: खरगे

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के नरेन्द्र मोदी के रिकॉर्ड को लेकर बुधवार को कहा कि इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने से यह सच्चाई नहीं बदलेगी कि पंडित जवाहरलाल नेहरू सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं।

उन्होंने यह दावा भी किया कि अब मोदी सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर सिर्फ 'इवेंट मैनेजमेंट' ही बचा है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने से सच्चाई नहीं बदल जाएगी। भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले भी वही थे। श्रीमती इंदिरा गांधी दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री रहीं। अब भाजपा को यह साबित करने के लिए नया और हास्यास्पद वर्ग बनाना पड़ रहा है कि ‘स्वतंत्र भारत में आम चुनावों के बाद लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री’ कौन है?'

उन्होंने कहा, 'ज़रा देश को यह भी याद दिलाइए कि सरदार वल्लभभाई पटेल किसके मंत्रिमंडल में उपप्रधानमंत्री थे? बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर किसके मंत्रिमंडल में कानून मंत्री थे? डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी किसके मंत्रिमंडल में मंत्री रहे थे?'

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 12 वर्षों में मोदी सरकार ने केवल नारेबाज़ी के अलावा कुछ नहीं किया, और देश की जनता को महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के जाल में फंसा के रखा है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने, हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने, किसानों की आय दोगुनी करने, पांच हजार अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और अवैध घुसपैठ रोकने सहित हर मोर्चे पर केवल प्रचार, विफलता और जनता के साथ विश्वासघात किया गया।

खरगे ने कहा, 'अब उपलब्धियों के नाम पर सिर्फ़ ‘इवेंट मैनेजमेंट’ और गढ़ा हुआ विमर्श ही इस सरकार के पास बचा है।'

भाषा हक सुभाष

सुभाष