Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ी में आग लगी, कोई घायल नहीं

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) दिल्ली के आरके पुरम इलाके में एक इलेक्ट्रिक गाड़ी (ईवी) में बुधवार को आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, घटना के बारे में शाम 4:22 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में घटनास्थल पर तुरंत दमकल की गाड़ियां भेजी गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि शाम 4:45 बजे तक आग बुझा दी गई।

उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और आग से किसी अन्य वाहन या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

भाषा नोमान नोमान सुभाष

सुभाष