Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

भारत को दुनिया में नंबर एक देश बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी: मोहन यादव

भोपाल, 10 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा करने के लिए नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की और कहा वह भारत को दुनिया में नंबर एक देश बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी के नेतृत्व में सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है और वे अब सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

यादव ने इस अवसर पर यहां गुफा मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया जहां हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और पूजा अर्चना की गई।

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आज़ादी के बाद निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड आज अपने नाम किया है। वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक हैं। यह सभी देशवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है।'

उन्होंने कहा, 'मोदी, जनता के हित में एकजुटता के साथ कार्य करते हैं। वह अपनी पूर्ण क्षमता के साथ भारत को दुनिया में नंबर एक देश बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।'

भाषा ब्रजेन्द्र जोहेब

जोहेब