Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

इबोला प्रकोप: भारत ने अफ्रीका सीडीसी को चिकित्सा सामग्री की दूसरी खेप भेजी

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) भारत ने अफ्रीकी महाद्वीप के कुछ हिस्सों में इबोला के प्रकोप के बीच अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) को चिकित्सा सामग्री की दूसरी खेप भेजी है, जिसमें सुरक्षात्मक उपकरण, जांच एवं निगरानी उपकरण, संक्रमण रोकथाम सामग्री तथा दवाइयां व पूरक आहार शामिल हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 17 मई को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में इबोला के प्रकोप को स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किया था।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि त्वरित प्रतिक्रिया के रूप में 24 मई को लगभग 2.5 टन आपात चिकित्सा सामग्री की पहली खेप युगांडा की राजधानी कंपाला भेजी गई थी, जिसमें सुरक्षात्मक उपकरण, चिकित्सा निगरानी उपकरण, आवश्यक दवाइयां और पूरक आहार शामिल थे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अफ्रीका सीडीसी को भेजी गई चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

उन्होंने लिखा, 'भारत ने अफ्रीका सीडीसी को चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप भेजी है, जिसमें सुरक्षात्मक उपकरण, जांच एवं निगरानी उपकरण, दवाइयां और पूरक आहार शामिल हैं। हमें विश्वास है कि 43 टन की यह खेप सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारी को और मजबूत बनाएगी तथा इबोला से निपटने की क्षमता को बढ़ाएगी।'

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश