Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

ट्रंप ने आवासीय वित्त निदेशक पुलटे को राष्ट्रीय खुफिया विभाग का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया

वाशिंगटन, दो जून (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुलसी गबार्ड के स्थान पर राष्ट्रीय खुफिया विभाग के कार्यवाहक निदेशक के रूप में संघीय आवासीय वित्त निदेशक बिल पुलटे को नियुक्त किया है।

ईरान के साथ जारी अमेरिका के युद्ध के दौरान ट्रंप के कट्टर वफादार की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति हुई है।

ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर पुलटे के बारे में एक चौंकाने वाली घोषणा की कि पुलटे, तुलसी गबार्ड की जगह लेंगे, जो हवाई की पूर्व कांग्रेस सदस्य हैं और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में कार्यरत थीं।

रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने एफएचएफए में पुलटे के काम और वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों फैनी में और फ्रेडी मैक के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि 38 वर्षीय पुलटे के पास “अमेरिका में सबसे संवेदनशील मामलों, बाजारों की सुरक्षा और सुदृढ़ता, और फैनी मे/फ्रेडी मैक में 10 ट्रिलियन डॉलर से अधिक के प्रबंधन का गहरा अनुभव है, जो कि मात्र 12 महीने पहले की तुलना में काफी अधिक है।”

पुलटे को अचानक संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के समन्वय की भूमिका में पदोन्नत करना इस बात का संकेत है कि ट्रंप किस तरह पूर्व सैन्य और खुफिया कार्यों से भरे पारंपरिक विवरणों की तुलना में वफादारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि पुलटे के पास राष्ट्रीय सुरक्षा की कितनी विशेषज्ञता है, लेकिन जब ट्रंप फ्लोरिडा के पाम बीच में स्थित अपने घर और क्लब मार-ए-लागो की यात्रा करते थे, तो वह ‘एयर फोर्स वन’ में अक्सर अतिथि के रूप में मौजूद रहते थे।

ट्रंप का कहना है कि पुलटे अपने अन्य पदों की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। गबार्ड ने पिछले महीने अपने पति के कैंसर का पता चलने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

यदि औपचारिक रूप से नामित किया जाता है, तो पुलटे को पूर्णकालिक पद संभालने के लिए सीनेट द्वारा पुष्टि की आवश्यकता होगी।

एपी प्रशांत माधव

माधव