Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

बैंकाक से आए यात्री के पास से 55 लाख रुपये की कीमत का मादक पदार्थ बरामद

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकाक से आए एक यात्री के पास से लगभग 55 लाख रुपये मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ जब्त किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ इस नशीले पदार्थ की एक ऐसी किस्म है, जिसमें नशे का प्रभाव अधिक होता है। इसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर पानी में उगाया जाता है।'

आधिकारिक बयान के अनुसार, सोमवार को बैंकाक से दिल्ली पहुंचे यात्री को हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोक लिया।

यात्री के सामान की एक्स-रे जांच के दौरान, सीमा शुल्क अधिकारियों ने कुछ संदिग्ध तस्वीरें देखीं, जिसके बाद सामान की विस्तृत जांच शुरू की गई।

बयान में कहा गया है कि तलाशी के दौरान लगभग संदिग्ध ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ से भरे तीन पैकेट बरामद किए गए जिनका वजन 1.57 किलोग्राम था।

इसमें कहा गया है कि जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 55 लाख रुपये है।

बयान में कहा गया है कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और मादक पदार्थ के स्रोत और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव