Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

बेथेल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए फिट

लंदन, दो जून (एपी) इंग्लैंड के तीसरे नंबर के बल्लेबाज जैकब बेथेल बृहस्पतिवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला क्रिकेट टेस्ट खेलने के लिए फिट हैं लेकिन उन्हें अपने बाएं हाथ की उंगली में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था।

बेथेल को प्लेऑफ से पहले आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा ताकि न्यूजीलैंड सीरीज से पहले इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनकी जांच और निगरानी कर सके।

इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने मंगलवार को कहा कि बेथेल की उंगली ठीक है।

मैकुलम ने कहा, ‘‘वह कल हमारी ट्रेनिंग में गली क्षेत्र में अभ्यास कर रहा था और वह बिल्कुल ठीक हैं, इसलिए कोई समस्या नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसे गेंदबाजी भी करनी चाहिए जो हमारे लिए एक और गेंदबाजी विकल्प होने के लिए अच्छा है। ’’

एपी नमिता आनन्द

आनन्द