Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

न्यायमूर्ति मीनाक्षी राय पटना उच्च न्यायालय की नई मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुईं

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय को मंगलवार को पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

वह चार जून को मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू की सेवानिवृत्ति के बाद कार्यभार संभालेंगी।

वह सिक्किम की पहली महिला थीं जिन्हें सिक्किम उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था, और वर्तमान में वह इसी पद पर कार्यरत हैं।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 22 मई को उनके नाम की अनुशंसा की थी।

भाषा तान्या माधव

माधव