Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

उद्यमियों को निवेश-अनुकूल माहौल मुहैया कराने के लिए डीएम-एसपी नियमित बैठक करें: सम्राट चौधरी

पटना, दो जून (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उद्योगपतियों, व्यापारियों और प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें करें।

उन्होंने यह निर्देश राज्य में उद्योगपतियों और कारोबारी समुदाय को सुरक्षित तथा निवेश-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिया।

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को यह भी निर्देश दिया कि औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों की सुरक्षा तथा उनकी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए और उनके सुझावों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार में उद्योगपतियों और कारोबारी समुदाय को सुरक्षित तथा निवेश-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए डीएम और एसपी को उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों की सुरक्षा तथा उनकी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने और उनके सुझावों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रौद्योगिकी-सक्षम और जनहितैषी बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही नागरिक सेवा पोर्टल के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच सूचना के आदान-प्रदान की व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

भाषा कैलाश धीरज

धीरज