मुंबई, दो जून (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ के पास स्थित एयर इंडिया भवन का औपचारिक रूप से अधिग्रहण कर लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के मुताबिक, एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग कंपनी और राज्य के लोक निर्माण विभाग के बीच इस संबंध में समझौतों का हस्तांतरण हुआ। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी की गई।
हालांकि, सरकारी बयान में इस सौदे की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई, लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव (पीडब्ल्यूडी) मिलिंद म्हैस्कर और एयर इंडिया के अधिकारी मौजूद थे।
इसके साथ ही अरब सागर के किनारे स्थित एयर इंडिया भवन का औपचारिक हस्तांतरण हो गया है।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय