Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

राजस्थान सरकार समान नागरिक संहिता को शीघ्र लागू करे: आलोक कुमार

जयपुर, दो जून (भाषा) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने मंगलवार को राजस्थान सरकार से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि संविधान ऐसी व्यवस्था का परिकल्पना करता है और कई राज्य इस दिशा में कदम उठा चुके हैं।

राजसमंद दौरे के दौरान कुमार ने कहा कि उत्तराखंड ने यूसीसी लागू कर दी है, गुजरात ने इस संबंध में कानून बनाया है और असम ने संबंधित विधेयक पेश किया है।

उन्होंने कहा, “हम राजस्थान सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह समान नागरिक संहिता को शीघ्र लागू करे।”

कुमार ने संविधान के अनुच्छेद 342 में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि जो लोग अन्य धर्मों में परिवर्तित हो जाते हैं, उन्हें अनुसूचित जनजाति श्रेणी से ‘डी—लिस्टिंग’ किया जाए।

उनका तर्क था कि ऐसे लोगों को जनजातीय लाभ मिलते रहना उचित नहीं है।

हालिया हिंसक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कुमार ने धार्मिक कट्टरता से प्रेरित अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा, “धार्मिक कट्टरता के नाम पर की गई हिंसा मानवता, कानून के शासन और लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए चुनौती है।”

विहिप नेता ने समाज से सतर्क रहने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

कुमार राजसमंद में विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने पहुंचे थे।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार