Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

सुलतानपुर में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

सुलतानपुर (उप्र), दो जून (भाषा) सुलतानपुर जिले में अखंडनगर थानाक्षेत्र के सेलहूपारा गांव में सोते समय दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फूलचंद यादव (60) सोमवार रात अपने घर में सो रहे थे, उसी बीच रात में दीवार गिर गयी लेकिन वह किस समय और कैसे गिरी, इसका पता नहीं चल सका।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह जब उनकी पत्नी कांति उन्हें जगाने गईं, तो उन्होंने फूलचंद को दीवार के मलबे में दबा हुआ पाया।

सूत्रों का कहना है कि पत्नी की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने मलबे से फूलचंद को बाहर निकाला, लेकिन तब

तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

कादीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है तथा वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार