Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

तमिलनाडु में ‘खरीद-फरोख्त’ की सीबीआई जांच की अन्नाद्रमुक की मांग का द्रमुक ने समर्थन किया

चेन्नई, 31 मई (भाषा) द्रमुक के वरिष्ठ नेता टी के एस एलंगोवन ने रविवार को अन्नाद्रमुक की उस मांग का समर्थन किया जिसमें चार विधायकों के इस्तीफे के बाद ‘‘खरीद-फरोख्त’’ के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की गई थी। ये विधायक बाद में सत्तारूढ़ दल टीवीके में शामिल हो गए थे।

एलंगोवन ने विधायकों के अचानक इस्तीफे पर सवाल उठाते हुए पत्रकारों से कहा कि यह मांग ‘‘वास्तविक’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे अन्नाद्रमुक प्रभावित हुई है। चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है और टीवीके में शामिल हो गए हैं। इसका कारण क्या है? वे बेवजह अपनी विधायक सीट कैसे खो सकते हैं, जिसे उन्होंने हाल ही में जीता था? इसलिए, पार्टी बदलने के अलावा भी कुछ और कारण होगा।’’

एलंगोवन ने कहा कि जांच की मांग उचित है।

अन्नाद्रमुक के चार विधायकों - के. मरगथम कुमारवेल (मदुरंथकम विधानसभा क्षेत्र), एस. जयकुमार (पेरुंदुराई), पी. सत्यबामा (धरपुरम) और एसाक्की सुबाया (अंबासमुद्रम) ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और टीवीके में शामिल हो गए। ये सभी अन्नाद्रमुक के बागी विधायकों में शामिल थे जिन्होंने 13 मई को विधानसभा में बहुमत परीक्षण के दौरान टीवीके सरकार के पक्ष में मतदान किया था।

भाषा नेत्रपाल अविनाश

अविनाश