Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियाई नागरिक का शव मिला

नोएडा, 31 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 क्षेत्र में एक नाइजीरियाई नागरिक का शव उसके अपार्टमेंट में मिला है। पुलिस ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में उसकी मौत का कारण बीमारी प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, जीटा-1 निवासी चार्ल्स कैनेडी ने शनिवार को बीटा-2 थाने में सूचना दी कि उसी इलाके में रहने वाले नाइजीरियाई नागरिक माइक(39) की मृत्यु हो गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

जांच के दौरान पाया गया कि मृतक मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की बीमारियों से पीड़ित था। पुलिस ने बताया कि वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था और जहां भी मौका मिलता, वहीं सो जाता था।

पुलिस के एक अधिकारी विनोद कुमार ने बताया, “प्रारंभिक रूप से ऐसा प्रतीत होता है कि मौत बीमारी के कारण हुई है।”

पुलिस और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच की कार्यवाही पूरी हो गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

भाषा

सं, रवि कांत रवि कांत