Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

सुरक्षा चिंताओं के बीच ‘ऑनमार्क’ पोर्टल को खामियों को दूर किया गया: सीबीएसई

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को कहा कि उसके सेवा प्रदाता के ‘ऑनमार्क’ पोर्टल में सामने आई खामियों को ठीक कर लिया गया है और अन्य समस्याओं को दूर करने के प्रयास जारी हैं।

सीबीएसई ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किये गए एक बयान में कहा, ‘‘हम अपने सेवा प्रदाता के ऑनमार्क पोर्टल में खामियों की गहन निगरानी कर रहे हैं।’’

बोर्ड ने कहा कि इन प्रणालियों को मजबूत करने के लिए पिछले कुछ दिनों में सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ आईआईटी से साइबर सुरक्षा पेशेवरों की एक विशेषज्ञ टीम को तैनात किया गया है, ताकि प्रणाली को और भी दुरुस्त किया जा सके।

सीबीएसई ने कहा कि खामियों को ठीक कर लिया गया है और अन्य समस्याओं को दूर किया जा रहा है।

बोर्ड ने कहा कि वह सतर्क नागरिकों और हैकर का आभारी है जिन्होंने ऐसी खामियों की ओर ध्यान दिलाया।

बोर्ड ने कहा, ‘‘हम कोई भी अन्य जानकारी देने के लिए लोगों से हमारी सुरक्षा टीम से संपर्क करने का अनुरोध करते हैं।’’

बोर्ड के सेवा प्रदाता द्वारा उपयोग किए जाने वाले पोर्टल में कथित खामियों के संबंध में लोगों द्वारा चिंता जताए जाने के बीच यह बयान आया है।

भाषा सुभाष अविनाश

अविनाश