Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

तनवीर सिंह बाजवा एसएसआई के अध्यक्ष चुने गए

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) तनवीर सिंह बाजवा को रविवार को यहां भारतीय स्की एवं स्नोबोर्ड (एसएसआई) का अध्यक्ष और मोहम्मद अरशद को महासचिव चुना गया।

यह चुनाव दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुए।

एसएसआई ने एक बयान में कहा कि चुनाव प्रक्रिया संघ के पात्रता रखने वाले सदस्यों की भागीदारी के साथ पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न की गई।

ये चुनाव देश में स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय निकाय के शासन और संस्थागत सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नव निर्वाचित कार्यकारी परिषद ने भारत में शीतकालीन खेलों को और विकसित करने, खिलाड़ियों के लिए अवसरों को बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के प्रदर्शन में सुधार लाने की दिशा में काम करने के वादे के साथ पद संभाला।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द