Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

प्रगति और विकास के लिए संस्कृति का संरक्षण आवश्यक : सिंह

इंफाल, 31 मई (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को कहा कि संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण किसी भी समाज को प्रगति और विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए आवश्यक है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने लैनींगथौ सनमही मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने के बाद यह टिप्पणी की।

सिंह ने कहा, ‘‘संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण किसी भी समाज को प्रगति और विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए आवश्यक है।’’

मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह स्वयं भी राज्य की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के उचित रखरखाव की आवश्यकताओं पर बोर्ड की बैठक में चर्चा की जा सकती है। उन्होंने राज्य की शांति और प्रगति के लिए प्रार्थना की।

भाषा

देवेंद्र अविनाश

अविनाश