Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

नवनिर्वाचित विधायकों को पुडुचेरी ले जाया गया : अन्नाद्रमुक

चेन्नई, छह मई (भाषा) अन्नाद्रमुक ने बुधवार को घोषणा की कि तमिलनाडु के पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को पुडुचेरी ले जाया गया है।

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) प्रवक्ता कोवई सत्यन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पार्टी के विधायकों को पुडुचेरी में ठहराया गया है। हालांकि, उन्होंने पुडुचेरी ले जाए गए विधायकों की संख्या के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ले जाने के कारणों का भी उल्लेख नहीं किया।

तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए टीवीके के प्रयासों के बीच अन्नाद्रमुक ने यह कदम उठाया है।

भाषा अविनाश आशीष

आशीष